वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर होगा बेहतर लाभ

प्रखंड क्षेत्र के चोरौत पूर्वी पंचायत में आयोजित किसान गोष्ठी का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार, केवी के वैज्ञानिक मनोहर पंजीकर एवं बीइओ विनोद राय ने संयुक्त रूप से किया.

चोरौत. प्रखंड क्षेत्र के चोरौत पूर्वी पंचायत में आयोजित किसान गोष्ठी का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार, केवी के वैज्ञानिक मनोहर पंजीकर एवं बीइओ विनोद राय ने संयुक्त रूप से किया. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से परिचित कराते हुए समेकित खेती, प्राकृतिक खेती व जल संचयन तकनीकों के लाभ की जानकारी दी. कहा कि जल जीवन हरियाली के तहत पोखरा का निर्माण कर एवं मखाना व मछली पालन कर बेहतर लाभ अर्जित किया जा सकता है. कृषि विज्ञान केंद्र बलहा के वैज्ञानिक मनोहर पंजीकर ने उद्यानिक फसल आम, लीची, अमरूद के बागों का प्रबंधन, पौधों के पोषण, फसल चक्र एवं फसल सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही मखाना के खेती, हल्दी, अदरक, स्वीट कार्न मक्का एवं हाईब्रीड मक्का की खेती के तरीके एवं इनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी. फसल सुरक्षा को लेकर कीटनाशक दवाओं का सही समय पर छिड़काव और खरपतवार नियंत्रण के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >