चोरौत में ज्लेवरी दुकान से नकद व आभूषण समेत 11.30 लाख की चोरी

स्थानीय थाना क्षेत्र के नीमबारी बाजार स्थित वैद्यनाथ ज्वेलर्स में शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी दुकान में ग्रील व शटर तोड़ कर सोना, चांदी व नकद समेत 11.30 लाख रुपया की बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

चोरौत. स्थानीय थाना क्षेत्र के नीमबारी बाजार स्थित वैद्यनाथ ज्वेलर्स में शुक्रवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी दुकान में ग्रील व शटर तोड़ कर सोना, चांदी व नकद समेत 11.30 लाख रुपया की बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद चोर शटर व ग्रिल बंद कर फरार हो गये. शनिवार की सुबह दुकान का ताला टूटा होने की सूचना मिलने पर दुकानदार राजीव ठाकुर स्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राउत से सूचना मिलने पर डीएसपी पुपरी अतनु दत्ता, पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव व स्थानीय थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. आवश्यक जांच-पड़ताल व पूछताछ करने के साथ-साथ घटना का सुराग तलाशने के लिए पुलिस की सूचना पर दरभंगा से एफएसएल की टीम, एसएसबी से श्वान दस्त व टेक्निकल सेल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश प्रकट करना शुरू कर दिया. तब एहतियात के तौर पर सुरसंड व भिठ्ठा मोड़ थाना की पुलिस को घटनास्थल पर बुला लिया गया. दुकानदार राजीव ठाकुर ने पुलिस को आवेदन देकर 8 लाख का सोना, दो लाख की चांदी का समान एवं लगभग तिजोरी में रखा दो लाख नकद गायब होने की बात कही है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे. शनिवार को सुबह स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर दुकान पर पहुंचने पर ताला टुटा हुआ था.

–चोरी की घटना से दुकानदारों में भय का माहौल

स्थानीय बाजार में चोरी हो जाने से स्थानीय दुकानदारों को भय सताने लगी है. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इससे पूर्व तो कई छोटी-छोटी चोरी हो चुकी है. लेकिन 25 सितंबर 2024 को स्थानीय बाजार में हीं न्यू महालक्ष्मी ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान में सेंधमारी कर लाखो की चोरी कर ली गई थी. चोरों ने घटनास्थल के अगल-बगल की दुकान में लगें सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. चोरी के विरोध में स्थानीय व्यवसाई द्वारा विरोध-प्रदर्शन करने पर डीएसपी अतनु दत्ता द्वारा भी भरोसा दिलाया गया था. जिसका खुलासा आज तक पुलिस नहीं कर पाई है. जिससे चोर का मनोबल बढ़ता जा रहा है. स्थानीय व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर पूर्वे ने बताया कि संघ ने प्रशासन को घटना का खुलासा करने को लेकर 48 घंटे का अल्टिमेटम दिया है. कहा कि, खुलासा नहीं होने पर संघ चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी. थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन ने बताया कि पीड़ित दुकानदार द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. आसपास के दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

बोले अधिकारी

चोरी की घटना की सूचना मिलते ही जांच को लेकर एफएसएल की टीम दरभंगा, श्वान दस्ता एसएसबी सोनबरसा एवं जिला से टेक्निकल सेल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है. चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

अतनु दत्ता, डीएसपी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >