छात्रा पांच घंटे के भीतर पटना से सकुशल बरामद

र के मेला रोड़ में कोचिंग जाने के दौरान गायब नाबालिग लड़की को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच घंटे के अंदर पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया.

सीतामढ़ी. नगर के मेला रोड़ में कोचिंग जाने के दौरान गायब नाबालिग लड़की को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच घंटे के अंदर पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह 12 वर्ष की नाबालिग लड़की घर से सुबह में कोचिंग सेंटर पढ़ने के लिए निकली. कोचिंग सेंटर से समय पर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने कोचिंग सेंटर पहुंचकर जानकारी ली. परिजनों को पता चला कि लड़की कोचिंग पढ़ने नहीं आयी थी. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा, नगर सर्किल इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के द्वारा जांच शुरू की गयी. जांच में पता चला कि लड़की पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में है. तत्काल पटना पुलिस से संपर्क कर लड़की को बरामद कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >