अनुसेवी के पुत्र की हत्या कर चौर में फेंका शव

पुनौरा थाने के रामपुर परोरी गांव के चौर से सोमवार को सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया.

सीतामढ़ी पुनौरा थाने के रामपुर परोरी गांव के चौर से सोमवार को सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. सूचना पर सदर एसडीपीओ 1 रामकृष्णा व थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे. जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. उसकी पहचान शिवहर जिले के पिपराही थाने के धनकौल निवासी स्व लक्ष्मण सिंह के पुत्र अभय सिंह (28) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार अभय सिंह की मां मीना देवी डुमरा स्थित एमपी हाइस्कूल में अनुसेवी के पद पर कार्यरत हैं. अभय सिंह परिवार के साथ किराये के मकान में बड़ी बाजार, डुमरा में रहता था. उसकी पत्नी ने बताया कि रविवार की शाम में मनीष कुमार बाइक से घर आया. अभय सिंह को अपने साथ ले गया. रात भर वह घर नहीं आये. सुबह में जानकारी मिली कि अभय सिंह की हत्या कर शव को चौर में फेंक दिया गया है. वहां पहुंची तो देखा कि वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था. अभय सिंह की मां ने बताया कि अभय सिंह कभी कभी मेरे अस्वस्थ होने पर स्कूल में भी जाकर साफ सफाई करता था. कोट- प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की गयी है. एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण पता चल जायेगा. परिजन कुछ लोगों का नाम बता रहे हैं. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. रामकृष्णा, सदर एसडीपीओ 1

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >