पुपरी में अज्ञात वाहन की ठोकर से टेंपो चालक की मौत, महिला समेत तीन जख्मी

पुपरी-बेनीपट्टी स्टेट हाइवे मुख्य पथ में हरदिया गांव के समीप अज्ञात वाहन व टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक की मौत हो गयी.

पुपरी. पुपरी-बेनीपट्टी स्टेट हाइवे मुख्य पथ में हरदिया गांव के समीप अज्ञात वाहन व टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक की मौत हो गयी. वहीं, महिला समेत तीन सवार जख्मी हो गये. जानकारी के मुताबिक, नगर के वार्ड संख्या छह अंतर्गत बैलहाट मुहल्ला निवासी मो बुटाई के करीब 45 वर्षीय पुत्र मो जमशैद शुक्रवार की सुबह मरीज को लेकर टेंपो से दरभंगा जा रहा था. इसी क्रम में हरदिया गांव के समीप अज्ञात वाहन ने टेंपो में ठोकर मार दिया, जिसमें टेंपो चालक मो जमशैद की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, टेंपो में सवार दरभंगा जिला अंतर्गत करवा गांव निवासी फूला चदेन, सैबूल खातून व रैजा खातून गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया गया. दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. इधर, मो जमशैद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >