सीतामढ़ी. हेमन ट्रॉफी को खिलाड़ियों के चयन के लिए शनिवार को जानकी स्टेडियम, डुमरा में प्रेसिडेंट 11 व सेक्रेटरी- 11 के बीच ट्रायल मैच खेला गया. सेक्रेटरी 11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 256 रनों का लक्ष्य रखा. कुणाल ने 106, तो मृत्युंजय ने 75 रनों का योगदान दिया. वहीं, सेक्रेटरी 11के गेंदबाज वैभव ने चार विकेट, कौशल ने दो, माधव व राहुल ने एक-एक विकेट लिए. — 34.3 ओवर में लक्ष्य हासिल जवाब में खेलने उतरी सेक्रेटरी 11 की टीम महज 34.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी. प्रेसिडेंट के खिलाड़ी अंकेश, रोहित, राजेश व प्रियांशु ने दो-दो विकेट, जबकि आलोक ने एक विकेट प्राप्त किये। इस मैच को प्रेसिडेंट 11 की टीम ने 79 रैंक से जीत लिया. उक्त ट्रायल के बाद टीम का गठन किया गया. इस दौरान एसडीसीए के सचिव ज्ञान प्रकाश, पंकज सिंह, सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, बीसीए के जीएम नीरज राठौर भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
