शिक्षकों में कटे हुए वेतन के भुगतान की उम्मीद जगी

जिले के उन शिक्षकों की कटे हुए वेतन के भुगतान होने की उम्मीद जगी है, जिनकी हाजिरी ऐप पर दर्ज नहीं हुई थी, जबकि उन्होंने हाजिरी बनाई थी.

सीतामढ़ी. जिले के उन शिक्षकों की कटे हुए वेतन के भुगतान होने की उम्मीद जगी है, जिनकी हाजिरी ऐप पर दर्ज नहीं हुई थी, जबकि उन्होंने हाजिरी बनाई थी. तकनीकी कारणों से मोबाइल एप से हाजिरी नहीं बन पाने के चलते शिक्षकों का वेतन काट लिया गया था. हालांकि उक्त कटे हुए वेतन मिलने की संभावना बढ़ गई है. दरअसल, विधान परिषद में एक सदस्य ने गत दिन वेतन कटने से पीड़ित शिक्षकों की आवाज उठाई थी. उन्होंने सरकार से कटे वेतन के भुगतान करने की मांग की थी, जिसके आलोक में शिक्षा विभाग ने पहल शुरू की है.

— विधान परिषद में उठा था मामला

विधान पार्षद मुरारी मोहन झा ने शून्य काल के दौरान यह मामला उठाया था कि बहुत सारे शिक्षकों के द्वारा ऐप पर हाजिरी बनाई गई थी, पर तकनीकी कारणों से ऐप पर हाजिरी दर्ज नहीं हो सकी थी. इस कारण उक्त दिन का वेतन काट लिया गया था. विधान पार्षद झा ने सरकार से शिक्षकों का कटा वेतन वापस करने की मांग की थी. उन्होंने सरकार से कहा था कि भौतिक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान सुनिश्चित की जाए. शिक्षा विभाग के पास यह मामला पहुंचने पर प्राथमिक शिक्षा की निदेशक साहिला ने सभी डीईओ व डीपीओ (स्थापना) को ऐसे शिक्षकों से नियमानुसार स्पष्टीकरण/प्रमाण प्राप्त कर भौतिक उपस्थिति के आधार पर वेतन का भुगतान करने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >