National Sports Day: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के पावन अवसर पर 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी सीतामढ़ी द्वारा रविवार को 'संडे ऑन साइकिल' रैली निकाली गई. इस विशेष साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों और युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और सभी में फिटनेस, अनुशासन तथा खेल भावना विकसित करना था.
Cycle rally: मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद कर दी गई श्रद्धांजलि
रैली के दौरान बल के अधिकारियों और जवानों ने महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के प्रेरणादायक खेल जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया. सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. अधिकारियों ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिन्होंने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया.
Fitness Awareness: भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस के लिए साइकिलिंग जरूरी
इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि आज के इस दौर की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फिटनेस के वास्ते समय निकालना बहुत जरूरी है. उन्होंने आम जनता को जागरूक करते हुए बताया कि नियमित रूप से साइकिलिंग करना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतरीन और सुलभ माध्यमों में से एक है.
'खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया' का संदेश जन-जन तक पहुंचाया
साइकिल रैली के माध्यम से एसएसबी के जवानों और अधिकारियों ने 'खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया' का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया. कार्यवाहक कमांडेंट सह द्वितीय कमान अधिकारी विकास दीप सिंह के मार्गदर्शन में निकली इस रैली ने स्थानीय लोगों का भी भरपूर ध्यान आकर्षित किया
