Sitamarhi: सोनबरसा में जनता दरबार में छह भूमि विवादों का ऑन द स्पॉट निपटारा

सोनबरसा अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े सात मामलों की सुनवाई हुई. छह मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर फरियादियों को राहत दी गई. पढ़ें पूरी खबर…

Sitamarhi News: सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. अंचलाधिकारी अनुपम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई.

सात मामलों की हुई सुनवाई

जनता दरबार में फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं. इस दौरान कुल सात मामलों की सुनवाई की गई. सीओ अनुपम कुमार ने दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी और मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

छह मामलों का मौके पर निष्पादन

सुनवाई के बाद छह मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. इससे फरियादियों ने राहत महसूस की. वहीं एक मामले में आवश्यक दस्तावेज और जांच प्रक्रिया लंबित रहने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई.

सीओ अनुपम कुमार ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का निष्पक्ष और त्वरित समाधान करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

लंबित मामलों में जांच के निर्देश

उन्होंने संबंधित राजस्व कर्मियों और कर्मचारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

जनता दरबार के दौरान थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कर्मचारी उमेश कुमार, मदन कुमार, राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार, धीरज कुमार सिंह, शशिकांत कुमार, शुभम कुमार, पंकज कुमार, अमित कुमार, शाहिल कुमार और सुनील कुमार पंडित समेत संबंधित पक्ष मौजूद रहे.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनता दरबार के माध्यम से भूमि विवादों के समाधान में तेजी आई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >