सीतामढ़ी में बीपीआरओ के बैंक खाते से संदिग्ध ट्रांजेक्शन, डीएम ने वेतन भुगतान पर लगाई रोक

सीतामढ़ी जिले में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) के बैंक खाते से संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का मामला सामने आया है. जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीपीआरओ के वेतन भुगतान पर तत्काल रोक लगा दी है.

BPRO salary stopped by DM: सीतामढ़ी जिले से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है. सोनबरसा के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) रौशन कुमार झा के बैंक खाते से संदिग्ध वित्तीय लेन-देन (ट्रांजेक्शन) का मामला प्रकाश में आया है. प्रारंभिक जांच में अनियमितता के ठोस संकेत मिलने पर जिलाधिकारी (डीएम) रिची पांडेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीपीआरओ झा के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.

जनता दरबार में सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डीएम रिची पांडेय अपने कार्यालय कक्ष में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुन रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति ने डीएम से लिखित रूप में शिकायत की कि बीपीआरओ रौशन कुमार झा के बैंक खाते से अवैध भुगतान किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तुरंत इस शिकायत की जांच कराई, जिसमें प्रथमदृष्टया वित्तीय गड़बड़ी के सबूत हाथ लगे हैं.

डीडीसी को सौंपी गई विस्तृत जांच

डीएम रिची पांडेय ने इस पूरे मामले को प्रथमदृष्टया बेहद गंभीर प्रकृति का माना है. मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए विस्तृत जांच का जिम्मा उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को सौंपा गया है. जिला पंचायत राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) कमल सिंह ने डीएम के हवाले से बताया कि जांच की कार्रवाई पूरी होने तक बीपीआरओ का वेतन रुका रहेगा. डीडीसी की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amrendra Kumar

Published by: Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >