15 लीटर सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग की टीम ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वनगांव गांव में छापेमारी कर 15 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वनगांव गांव में छापेमारी कर 15 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली गयी. गिरफ्तार तस्कर बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी राजा कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार आनंद कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी, जुर्माना भी लगाया पुपरी. बिजली चोरी को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी के कनीय अभियंता कुमार अंगराज के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए पुपरी गांव निवासी मो यासिन के पुत्र मो इस्लाम को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार उपभोक्ता मो इस्लाम के ऊपर विभाग का बकाया राशि होने के कारण लाइन काट दिया गया था. साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >