मलंगवा पुलिस ने 10 किग्रा गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सखुआवा गांव में रविवार की देर शाम को नेपाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सोनबरसा. भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत मलंगवा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी नगरपालिका, वार्ड पांच स्थित सखुआवा गांव में रविवार की देर शाम को नेपाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान उसी गांव के विद्यानंद साह के पुत्र पंकज कुमार साह के रूप में की गयी है. डीएसपी दीपक श्रेष्ठ ने बताया कि आरोपित तस्कर के घर से करीब 10 किग्रा गांजा बरामद किया गया. तस्कर लाल प्लास्टिक में पैक कर गंजा को भारतीय सीमा क्षेत्र में भेजने की फिराक में था. पूछताछ के लिए तस्कर को एक सप्ताह के लिए जिला मुख्यालय एसपी कार्यालय, मंलगवा में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >