180 बोतल शराब व देसी कट्टा के साथ तस्कर गिरफ्तार

ने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की रात एनएच 527सी पथ में एकारी गांव के आम के बगीचा से 180 बोतल सौंफी शराब व देसी कट्टा के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

चोरौत. थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की रात एनएच 527सी पथ में एकारी गांव के आम के बगीचा से 180 बोतल सौंफी शराब व देसी कट्टा के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि भागने के क्रम में वह बाइक से नीचे गिरकर गंभीर तौर पर जख्मी हो गया. बेहोश हालत में उसे पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी भेजा गया. वहां से चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां से भी उसे एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है. थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन ने बताया कि एसआइ दीनदयाल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है. बाइक चालक तस्कर मौके से भाग निकला. वहीं, दूसरा गिरकर जख्मी हो गया. इस संबंध में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >