पुपरी. स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के डुम्हारपट्टी गांव में छापेमारी कर 300 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के डुम्हारपट्टी गांव निवासी संतोष सहनी के पुत्र सचिन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष ललन कुमार के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्व के कांड की दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार नानपुर. थाने की पुलिस ने शनिवार को नानपुर उत्तरी गांव में छापेमारी कर पूर्व के कांड के दो फरार महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला की पहचान मो अलाउद्दीन की पत्नी अनिशा खातून एवं मुस्ताख अंसारी की पत्नी बसीरा खातून के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि दोनों पर न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
