इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 261 लीटर नेपाली देसी शराब लदी टेंपो के साथ तस्कर गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) को सुरसंड में एक बड़ी सफलता मिली है. गश्त के दौरान जवानों ने नेपाल से अवैध रूप से लाई जा रही 261 लीटर नेपाली देसी शराब से लदी एक टेंपो को जब्त किया है. मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.

सुरसंड शराब जब्ती: सीतामढ़ी जिले से सटी भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरसंड कैंप में तैनात 51वीं बटालियन के मुस्तैद जवानों ने रविवार की शाम गश्त के दौरान नेपाल से अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में लायी जा रही नेपाली देसी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. एसएसबी ने शराब लदी एक टेंपो को जब्त करते हुए मौके से एक तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

पिलर संख्या 304/1 के समीप जवानों ने की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, सीमा पर तैनात 51वीं बटालियन के जवान सीमावर्ती इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दौरान भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 304/1 से लगभग 300 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध तिपहिया वाहन (टेंपो) को आते देखा गया. जवानों ने जब वाहन को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने भागने का प्रयास किया. हालांकि सतर्क जवानों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन की चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया.

870 बोतलों में भरी 261 लीटर देसी शराब बरामद

तलाशी के दौरान टेंपो के भीतर बोरियों और डिब्बों में छिपाकर रखी गयी भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी:

  • बरामद शराब: 300 एमएल क्षमता वाली कुल 870 बोतलें जब्त की गयीं, जिनकी कुल मात्रा 261 लीटर मापी गयी है.
  • जब्त वाहन: तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बीआर 30पी 7607 (BR 30P 7607) निबंधन संख्या की टेंपो को जब्त कर लिया गया है.
  • गिरफ्तार तस्कर की पहचान: पकड़े गए अभियुक्त की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारी गांव (वार्ड संख्या-5) निवासी रामस्वरूप दास के पुत्र राधेश्याम दास के रूप में हुई है.

उत्पाद विभाग पुपरी को सौंपा गया अभियुक्त

एसएसबी कैंप द्वारा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त शराब, वाहन और गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग पुपरी के सुपुर्द कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: पटेल सेवा संघ की बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सामाजिक एकजुटता पर हुआ मंथन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >