मेजरगंज में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 90 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंडो-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत एसएसबी ने मेजरगंज के पास बड़ी कार्रवाई की है. ननकार गांव के पास से 90 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Sitamarhi News: इंडो-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शनिवार शाम ननकार गांव के पास सीमा क्षेत्र में की गई.

गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

बॉर्डर पर घेराबंदी कर पकड़ा गया तस्कर

एसएसबी कैंप के जवान सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई.

तलाशी के दौरान उसके पास से 90 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

सहियारा का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार तस्कर की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के बसबिट्टी गांव निवासी भोला शंकर सिंह के रूप में हुई है.

एसएसबी की शिकायत पर रविवार को मेजरगंज थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उन्होंने कहा कि इंडो-नेपाल सीमा पर शराब और अन्य अवैध तस्करी रोकने के लिए एसएसबी और स्थानीय पुलिस का संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >