एक बूंद खून किसी की जिंदगी बचा सकती है, सीतामढ़ी में युवाओं ने बनकर दिखाया रक्तवीर

सीतामढ़ी में जीवन की आस समूह और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इसमें 11 युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर दूसरों को जीवनदान दिया. सभी रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया.

Sitamarhi News: जीवन की आस समूह और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सीतामढ़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. दीपक कुमार की देखरेख में आयोजित शिविर में 11 युवाओं ने रक्तदान किया. इनमें कई युवा ऐसे रहे, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया.

शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साह बढ़ाया गया और रक्तदान के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया.

11 युवाओं ने किया रक्तदान

शिविर में रंधीर कुमार, राहुल कुमार, संजय कुमार, सुधीर कुमार, किशन कुमार, देव कुमार, राजीव कुमार, नंदन कुमार, नवीन कुमार, मुन्ना कुमार और सौरभ ने रक्तदान किया.

इनमें कई युवा पहली बार रक्तदाता बने. रक्तदान के प्रति युवाओं की इस पहल को शिविर में मौजूद लोगों ने सराहा.

रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव राजेश कुमार सुंदरका ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है. जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है.

उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.

युवाओं की पहल की सराहना

रेडक्रॉस कार्यसमिति सदस्य घनश्याम व्यास और कैट सचिव आलोक कुमार ने रक्तदान करने वाले युवाओं की पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ती है.

शिविर के आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करना रहा.

रक्तवीरों को प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को शिविर के बाद प्रशस्ति-पत्र, मोमेंटो और तिरंगा दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया.

सम्मान मिलने के बाद रक्तदाताओं ने भी रक्तदान को लेकर अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की बात कही.

शिविर में ये लोग रहे मौजूद

शिविर के दौरान एलटी प्रगति कुमार, एलटी जिवेश मिश्रा, सुनील कुमार, सुभाष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे. आयोजन से जुड़े लोगों ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी युवाओं और सदस्यों के प्रति आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >