सीतामढ़ी: फेसबुक वाली प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक को ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो वायरल

Sitamarhi Viral Video: सीतामढ़ी के बोखड़ा में सोशल मीडिया की दोस्त से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा . दो बच्चों की मां से मिलने आए प्रेमी की पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, इलाके में चर्चा का विषय बना.पढ़े पूरी खबर....

Sitamarhi Viral Video:सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा में सोशल मीडिया का प्यार एक युवक को भारी पड़ गया . दो बच्चों की मां से मिलने पहुंचे इस प्रेमी को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया . इसके बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ और पूछताछ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है .

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान राजा परसौनी निवासी फेकन कुमार के रूप में हुई है . युवक अविवाहित है और उसकी दोस्ती बोखड़ा की रहने वाली एक शादीशुदा महिला से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी . दोनों पिछले काफी समय से मोबाइल पर लगातार बातचीत कर रहे थे . इसी बातचीत और प्यार के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए युवक महिला से मिलने उसके गांव पहुंच गया .

ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो वायरल

युवक जैसे ही महिला से मिलने गांव पहुंचा, स्थानीय ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई . ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को मौके पर ही धर दबोचा . इसके बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई . ग्रामीणों ने युवक को घेरकर उससे कड़ी पूछताछ शुरू कर दी . इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है .

क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म

बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं . इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं . हालांकि, इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है या नहीं, और पुलिस की तरफ से क्या कानूनी कार्रवाई की गई है, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है .

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >