सीतामढ़ी. स्थानीय जानकी स्टेडियम में रविवार को हेमन ट्रॉफी क्रिकेट टुर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. पहला मैच सीतामढ़ी बनाम मधुबनी के बीच खेला गया. इससे पहले स्थानीय सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने टॉस भी किया. मधुबनी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवर में सभी विकेट खोकर सीतामढ़ी की टीम को 149 रनों का लक्ष्य दिया. उत्कर्ष ने 46 व सरोज ने 39 रनों का योगदान दिया. सीतामढ़ी के खिलाड़ी राजेश झा ने शानदार पांच विकेट लिये. वहीं, वैभव, माधव, विपुल व रोहित ने एक- एक विकेट हासिल किये. जवाब में खेलने उतरी सीतामढ़ी की टीम महज 34.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर ली. प्रियांशु ने 53, मृत्युंजय ने 36 व विपुल ने 20 रनों का योगदान दिया. मधुबनी की तरफ से गेंदबाज विकास ने तीन, आयुष व आदित्य ने एक-एक विकेट हासिल किये. इस तरह सीतामढ़ी की टीम ने टुर्नामेंट का पहला मैच पांच विकेट से जीत लिया. मैच के दौरान सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, पंकज सिंह व विवेक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
