सीतामढ़ी: नानपुर के चर्चित सीएसपी संचालक हत्याकांड के आरोपी उत्तराखंड में दबोचे गए

सीतामढ़ी के चर्चित सुंदर यादव हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी वसीम और अकरम को उत्तराखंड के ऋषिकेश से गिरफ्तार किए जाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. पढ़ें पूरी खबर…

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के महुआगाछी के चर्चित सीएसपी संचालक एवं पूर्व मुखिया के भतीजे सुंदर यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की सूचना है. हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी वसीम और अकरम को उत्तराखंड के ऋषिकेश से गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई है.

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी ऋषिकेश में छिपकर रह रहे थे. उनकी गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी. इसी दौरान उत्तराखंड की दून पुलिस और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की.

भागने के दौरान हुई मुठभेड़

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को देखते ही दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया. इसके बाद हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लग गई. घायल अवस्था में दोनों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

सीने में गोली मारकर की गई थी हत्या

गौरतलब है कि नानपुर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक एवं पूर्व मुखिया के भतीजे सुंदर यादव की अपराधियों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश देखा गया था. हत्या के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. अब मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी को जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी और मुठभेड़ की सूचना सामने आने के बावजूद समाचार लिखे जाने तक संबंधित एजेंसियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी.

पुलिस अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >