सीतामढ़ी: रामाशंकर राय हत्याकांड में राकेश राय के माता-पिता समेत चार गिरफ्तार

सीतामढ़ी के महिंदवारा हत्याकांड में कुख्यात राकेश राय की संलिप्तता सामने आई है. पुलिस ने उसके माता-पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी खबर…

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के महिंदवारा थाना क्षेत्र में रामाशंकर राय हत्याकांड में कुख्यात अपराधी राकेश राय की संलिप्तता सामने आई है. पुलिस ने मामले में राकेश राय के माता-पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

रिश्तेदार की हत्या की साजिश का आरोप

एसपी अमित रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फरार इनामी अपराधी राकेश राय की संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि राकेश राय के माता-पिता ने जेल से छूटे अपराधी बुधन ठाकुर को शरण दी और उसके साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

पुलिस के अनुसार मृतक रामाशंकर राय, राकेश राय का रिश्तेदार था.

जेल से छूटे अपराधी को दी गई शरण

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अपराधी बुधन ठाकुर को शरण देने के बाद पूरे घटनाक्रम की योजना बनाई गई. मामले में अब तक राकेश राय के माता-पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

राकेश राय, गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय का भाई बताया जाता है और कई मामलों में फरार चल रहा है.

गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी

गौरतलब है कि 16 मई की शाम महिंदवारा थाना क्षेत्र के विशनपुर-बतरौली रोड स्थित कामख्या स्थान के पास बाइक सवार रामाशंकर राय को अपराधियों ने गोली मार दी थी. गंभीर हालत में उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. पुलिस तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है.

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >