Sitamarhi Police Transfer: सीतामढ़ी जिले में पुलिस प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के पदस्थापन में फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रंजन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 10 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. आदेश जारी करते हुए सभी नव-पदस्थापित अधिकारियों को अविलंब नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
Bihar Police News: पुलिस केंद्र और थानों में हुआ फेरबदल
एसपी अमित रंजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पुअनि धनंजय चौधरी को पुलिस केंद्र से जिला आसूचना इकाई में भेजा गया है. वहीं पुअनि अंशु सुमन का तबादला गाढ़ा थाना से महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सुप्पी के रूप में किया गया है. इसके अलावा पुअनि मनोज कुमार को बथनाहा थाना में अनुसंधानक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
विभिन्न थानों में अनुसंधानकों की तैनाती
इसी कड़ी में पुअनि अमृत कुमार पाल को पुलिस केंद्र से मेजरगंज थाना में अनुसंधानक बनाकर भेजा गया है. पुअनि अंजूशिला कुमारी को पुलिस कार्यालय से महिला थाना में अनुसंधानक के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं पुअनि सीमा यादव को पुलिस केंद्र से अपराध शाखा, पुलिस कार्यालय भेजा गया है.
सअनि स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर
अन्य तबादलों में संतोष कुमार राय को पुलिस केंद्र से गाढ़ा थाना में अनुसंधानक बनाया गया है. सअनि सुरेन्द्र कुमार को पुलिस केंद्र से मेजरगंज थाना और सअनि अमित कुमार को पुलिस केंद्र से बाजपट्टी थाना में अनुसंधानक के रूप में पदस्थापित किया गया है.
त्वरित योगदान का निर्देश जारी
इसके अलावा सअनि राहुल कुमार सिंह का तबादला मेजरगंज थाना से रुन्नीसैदपुर थाना में अनुसंधानक के पद पर किया गया है. एसपी अमित रंजन ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे बिना किसी विलंब के अपने नए पदस्थापन स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालना सुनिश्चित करें.
