Sitamarhi News: जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला दरोगा समेत चार घायल

Sitamarhi Nwes: सीतामढ़ी के पुपरी में मारपीट की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में प्रशिक्षु महिला एसआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है...

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के बलहा मधुसूदन गांव में गुरुवार को मारपीट की जांच करने पहुंची पुलिस की टीम पर अचानक हमला कर दिया गया. पुलिस जवानों के साथ डंडा से हाताफाई की गयी. इस घटना में प्रशिक्षु एसआई समेत दो पुलिस जवान व एक चालक जख्मी हो गये.जख्मियों में प्रशिक्षु एसआई हीरा भारती, कांस्टेबल सविता कुमारी, राम राजन कुमार व गुड्डू कुमार शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां सभी का उपचार किया गया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बबलू मेहतर के पुत्र सूरज कुमार को मनीष कुमार व विनोद मेहतर समेत अन्य फोन करके बुलाया और गर्दन में गमछा लगाकर जान से मारने का प्रयास कर रहे थे. सूचना पर जब बबलू मेहतर अपने पुत्र को बचाने के लिए पहुंचा, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. बबलू मेहतर ने इस घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की. आवेदन के आलोक में पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंचे और दोनों पक्षों को थाना पर आकर अपना-अपना पक्ष रखने को कहा. इसी बीच नवल महतो का पुत्र पुलिस से उलझ गया. जब उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, तो कारी महतो उर्फ नितेश महतो समेत अन्य द्वारा एसआई व पुलिस जवानों पर डंडा व फैट-मुक्का से हमला कर दिया गया, जिसमें एसआई समेत अन्य जवान व चालक घायल हो गए.

वजन पुपरी एएसपी सह एसडीओ सुनीता कुमारी ने बताया की इस घटना में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सीतामढ़ी के पुपरी से बैद्यनाथ ठाकुर की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >