सीतामढ़ी: नगर निगम के पुराने टेंडरों की जांच में जुटी विशेष निगरानी इकाई, बढ़ी हलचल

Sitamarhi News: रिशु श्री टेंडर प्रकरण की जांच अब सीतामढ़ी नगर निगम तक पहुंच गई है. एसवीयू ने पूर्व प्रभारी आयुक्त मुमुक्षु कुमार चौधरी के कार्यकाल से जुड़ी फाइलें तलब की हैं. टेंडर, खरीद और ठेके आवंटन की प्रक्रियाओं की जांच जारी है. पढ़ें पूरी खबर…

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज और रतिकांत झा की रिपोर्ट

Sitamarhi News: रिशु श्री टेंडर आवंटन मामले की जांच अब सीतामढ़ी नगर निगम तक पहुंच गई है. विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने नगर निगम के पूर्व प्रभारी आयुक्त मुमुक्षु कुमार चौधरी के कार्यकाल से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों और दस्तावेजों की मांग की है. जांच एजेंसी टेंडर प्रक्रिया, खरीदारी और ठेके आवंटन से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रही है. इस कार्रवाई के बाद नगर निगम प्रशासन में हलचल बढ़ गई है और पुराने रिकॉर्ड खंगालने का काम तेज कर दिया गया है.

टेंडर आवंटन और खरीद प्रक्रियाओं पर जांच

सूत्रों के अनुसार एसवीयू उन टेंडरों की जांच कर रही है, जो मुमुक्षु कुमार चौधरी के कार्यकाल के दौरान स्वीकृत हुए थे. जांच का फोकस इस बात पर है कि कहीं निविदा प्रक्रिया में अनियमितता, दरों में हेरफेर या नियमों की अनदेखी तो नहीं हुई. कई विकास योजनाओं और उपकरणों की खरीद से संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा की जा रही है.

डस्टबिन और मशीनरी खरीद भी जांच के दायरे में

जांच एजेंसी विशेष रूप से डस्टबिन, पंपसेट, मशीनरी और अन्य उपकरणों की खरीद पर नजर रखे हुए है. आरोप है कि इन मदों में करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे. अब यह देखा जा रहा है कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी या नहीं और सभी नियमों का पालन किया गया था या नहीं.

दस्तावेज जुटाने में लगा नगर निगम

विजिलेंस की ओर से दस्तावेज मांगे जाने के बाद नगर निगम प्रशासन ने संबंधित फाइलों को तैयार करना शुरू कर दिया है. नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पूर्व प्रभारी आयुक्त के कार्यकाल से जुड़े रिकॉर्ड संकलित किए जा रहे हैं, ताकि जांच एजेंसी को उपलब्ध कराया जा सके.

एक साल से अधिक रहा कार्यकाल

जानकारी के मुताबिक मुमुक्षु कुमार चौधरी करीब 12 से 13 महीने तक नगर निगम के प्रभारी आयुक्त रहे थे. इसी दौरान लिए गए प्रशासनिक और वित्तीय फैसले अब जांच के दायरे में हैं. मामले में आगे और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >