सीतामढ़ी: नगर निगम में जन सहयोग शिविर का आगाज, मौके पर निपटी शिकायतें

Sitamarhi News: नगर निगम, सीतामढ़ी के विभिन्न वार्डों में जन सहयोग शिविर की शुरुआत की गई है. शिविर में जल निकासी, सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा. जानिए खबर विस्तार से…

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

Sitamarhi News: आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से नगर निकाय सहयोग शिविर की शुरुआत की गई है. मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश के आलोक में नगर निगम, सीतामढ़ी के विभिन्न वार्डों में निर्धारित तिथियों पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे. इसमें जल निकासी, सड़क, स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, कर निर्धारण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए गए.

मौके पर शिकायतों के समाधान का प्रयास

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को शिविर के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. शिविर में प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया गया. जटिल मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की गयी, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े.

सुबह 10 बजे से शुरू हुआ शिविर

प्रशासन के अनुसार प्रत्येक निर्धारित वार्ड में शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से किया गया. शिविर में प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किए.

इन वार्डों में लगा सहयोग शिविर

  • 16 जून: वार्ड संख्या 18, 19, 20, 21 एवं 22

इन वार्डों में लगेगा सहयोग शिविर

  • 04 अगस्त: वार्ड संख्या 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31 एवं 32
  • 18 अगस्त: वार्ड संख्या 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39 एवं 40
  • 01 सितंबर: वार्ड संख्या 41, 42, 43, 44, 45 एवं 46

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >