सीतामढ़ी: बेटे के विवाद का मां को भुगतना पड़ा खामियाजा, गोली मारकर हत्या

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के सहियारा थाना क्षेत्र में बेटे के रील वीडियो विवाद की रंजिश में उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जानिए खबर विस्तार से…

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान स्थानीय निवासी राजदेव मुखिया की करीब 50 वर्षीय पत्नी मंतोरिया देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

घर में सो रही महिला को मारी गोली

जानकारी के अनुसार मंतोरिया देवी रात में अपने घर में सो रही थीं. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

रील वीडियो को लेकर चल रहा था विवाद

सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका के छोटे पुत्र सत्येंद्र महतो का भुतही निवासी सिकंदर महतो के साथ विवाद चल रहा था. बताया गया कि सिकंदर महतो की पत्नी और सत्येंद्र महतो रील वीडियो बनाते थे, जिनमें से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था. पुलिस इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है.

आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना पर सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह, रीगा सर्किल इंस्पेक्टर, सहियारा थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी और एसआई सुमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >