सीतामढ़ी: यज्ञ की खुशियां मातम में बदलीं,  बागमती नदी में डूबा युवक ,मौत

Sitamarhi News: मेजरगंज के बसबिट्टा में यज्ञ की कलश यात्रा के दौरान बागमती नदी में स्नान करने गया 18 वर्षीय युवक गौतम कुमार सहनी डूब गया. एनडीआरएफ की टीम शव की तलाश में सर्च अभियान चला रही है. जानिए खबर विस्तार से…

सीतामढ़ी के मेजरगंज से अमरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

Sitamarhi News: मेजरगंज प्रखंड के बसबिट्टा पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर वार्ड संख्या-7 निवासी 18 वर्षीय गौतम कुमार सहनी की मंगलवार को बागमती नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. समाचार लिखे जाने तक एनडीआरएफ की टीम युवक के शव की तलाश में सर्च अभियान चला रही थी.

कलश यात्रा के दौरान स्नान करने गया था युवक

जानकारी के अनुसार बसबिट्टा में आयोजित यज्ञ की कलश यात्रा के दौरान मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गौतम कुमार सहनी बागमती नदी में स्नान करने गया था. स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी की धारा में समा गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

एनडीआरएफ की टीम ने शुरू किया सर्च अभियान

घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी विनीता ने स्थानीय एसएसबी की एनडीआरएफ टीम को मौके पर भेजा. टीम ने नदी में व्यापक सर्च अभियान शुरू किया. देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका था और तलाश जारी थी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन नदी किनारे पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है. स्थानीय मुखिया राघवेंद्र कुमार सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने लोगों से नदी में स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि सर्च अभियान जारी है और शव बरामद होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >