सीतामढ़ी: जमीन विवाद के बाद युवक को जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के बथनाहा में जमीन खरीद में पहचान कराने के बाद युवक को जान से मारने और घर में आग लगाने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानिए खबर विस्तार से…

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

Sitamarhi News: बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा पश्चिमी पंचायत स्थित रामपुर गांव निवासी प्रेम कुमार ने जमीन खरीद के मामले में पहचान कराने के बाद जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है. पीड़ित के आवेदन पर बथनाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जमीन खरीद में पहचान कराने के बाद शुरू हुआ विवाद

प्रेम कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने अपने एक दोस्त की बहन को जमीन खरीदने में केवल पहचान कराने में मदद की थी. इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उनसे दुश्मनी पाल ली और लगातार दबाव बनाने के साथ धमकी दे रहे हैं.

गोली मारने और घर में आग लगाने की धमकी का आरोप

आवेदन के अनुसार रामलगन राय के पुत्र राधेश्याम, विनोद, प्रमोद तथा उनके सहयोगी मनीष, ललित और चंदन कुमार उन्हें दलाल कहकर प्रताड़ित करते हैं. हाल ही में आरोपितों ने उन्हें घेरकर गाली-गलौज की तथा गवाही देने पर गोली मारने और घर में आग लगाने की धमकी दी. पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में रह रहा है.

सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन का आरोप

प्रेम कुमार ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपित चंदन कुमार सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें साझा कर लोगों में दहशत फैलाता है. उन्होंने पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले को लेकर प्रेम कुमार के पिता चंदेश्वर राय समेत गांव के अन्य लोगों ने भी प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है. बथनाहा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >