सीतामढ़ी: मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान हंगामा, अफवाह से बिगड़े हालात

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के बैरगनिया में मेडिकल स्टोर पर एसएसबी और पुलिस की छापेमारी के दौरान अफवाह फैलने से हंगामा हो गया. भीड़ नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. जांच में कॉरेक्स की शीशियां बरामद हुईं और दो लोगों को हिरासत में लिया गया. जानिए खबर विस्तार से...

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में अस्पताल चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम की छापेमारी के दौरान शनिवार को जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई के दौरान अफवाह फैल गई कि एक एसएसबी जवान कॉरेक्स की बोतलें लेकर मेडिकल स्टोर में पहुंचा है और दुकानदार को फंसाने की कोशिश की जा रही है. अफवाह के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

भीड़ हटाने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त एसएसबी जवानों को बुलाया गया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कुछ स्थानीय लोगों के साथ वीडियो बना रहे एक यूट्यूबर के भी घायल होने की सूचना है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

जांच में कॉरेक्स की शीशियां और अन्य सामान बरामद

छापेमारी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर की जांच की. जांच में सैकड़ों भरी हुई कॉरेक्स की शीशियां, करीब एक दर्जन खाली शीशियां तथा ऊपरी मंजिल के कमरे से हुक्का, सिगरेट और कंडोम बरामद किए गए. कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया.

एसएसबी ने अफवाहों का किया खंडन

एसएसबी के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जवान के झोले में कॉरेक्स नहीं, बल्कि पानी की बोतल और सब्जियां थीं. उन्होंने कहा कि पूरे मामले में एसएसबी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. वहीं पुलिस हंगामा करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में कई नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >