रीगा में दिनदहाड़े CSP में घुसे बदमाश, पिस्टल दिखाकर 1.50 लाख रुपये लूटे

Sitamarhi Crime News: रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी मठ चौक स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर 1.50 लाख रुपये की लूट हुई. अपाचे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है.

सीतामढ़ी से अभय कुमार सिंह की रिपोर्ट

Sitamarhi Crime News: रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी मठ चौक के पास बुधवार को दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालक से पिस्टल के बल पर 1.50 लाख रुपये लूट लिए गए. घटना को अंजाम देने के बाद अपाचे बाइक सवार तीन अपराधी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

CSP में घुसकर बंद कर दिया गेट

पीड़ित राजेश्वर ठाकुर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह वर्ष 2016 से अन्हारी मठ चौक के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन कर रहे हैं. बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक केंद्र पर पहुंचे. अंदर घुसते ही उन्होंने गेट बंद कर दिया और पिस्टल के बल पर उन्हें कब्जे में लेकर काउंटर में रखे 1.50 लाख रुपये लूट लिए.

चेहरे पर मास्क लगाकर पहुंचे थे बदमाश

पीड़ित के अनुसार तीनों अपराधियों ने अपने चेहरे मास्क से ढंक रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी. वारदात के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

CCTV फुटेज से तलाश रही पुलिस

Cctv footage , photo credit – pexels. Com

घटना की सूचना मिलने पर रीगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. पुलिस का मानना है कि अपराधियों को CSP में नकदी होने की पहले से जानकारी थी. CCTV फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी का प्रयास जारी

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच जारी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: डीएम के निर्देश पर 149 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, तीन केंद्रों में मिली गड़बड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >