सीतामढ़ी के जयानंद ठाकुर ने BPSC में लहराया परचम, भव्य समारोह में किया गया सम्मानित

Sitamarhi BPSC Success Story: बोखड़ा के जयानंद ठाकुर ने 70वीं BPSC परीक्षा में 271वीं रैंक प्राप्त कर कारा अधीक्षक पद हासिल किया है. उनकी सफलता पर खड़का उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया. जानिए खबर विस्तार से...

सीतामढ़ी के बोखड़ा से केशव आनंद की रिपोर्ट

Sitamarhi BPSC Success Story: 70वीं BPSC परीक्षा में 271वीं रैंक प्राप्त कर कारा अधीक्षक पद पर चयनित जयानंद ठाकुर के सम्मान में खड़का उच्च विद्यालय परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता भूमि दाता परिवार के सदस्य एवं समाजसेवी अविनाश कुमार उर्फ विकास झा ने की. कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार, प्रधान शिक्षक राकेश झा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान जयानंद ठाकुर को फूल-माला, अंगवस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया गया. उपस्थित लोगों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया.

युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जयानंद ठाकुर

समाजसेवी अविनाश कुमार उर्फ विकास झा ने कहा कि जयानंद ठाकुर ने कठिन मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ाने वाली है. उन्होंने कहा कि जयानंद की उपलब्धि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

सरकारी विद्यालय के छात्रों के लिए मिसाल

प्रधान शिक्षक राकेश झा ने बताया कि जयानंद ठाकुर ने वर्ष 2004 में इसी विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी. उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय के छात्र द्वारा इतनी बड़ी सफलता हासिल करना विद्यालय के लिए गर्व की बात है. इससे साबित होता है कि संसाधनों से अधिक महत्वपूर्ण लगन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण होता है.

छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

सम्मान समारोह के दौरान जयानंद ठाकुर ने अपने शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने छात्रों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और धैर्य के साथ तैयारी करने की अपील करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष निगरानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >