अपराधियों के हमले में बुरी तरह घायल श्याम की मौत

थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी श्याम साह की मौत बुधवार की शाम मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान हो गयी.

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी श्याम साह की मौत बुधवार की शाम मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान हो गयी. मालूम हो कि 19 जून की रात वह अपने घर में पत्नी कलावती देवी एवं पुत्र हरिओम कुमार के साथ सोया हुआ था. इसी दौरान धारदार हथियार से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उस पर हमला बोल दिया. पत्नी और पुत्र बचाव में गए तो उन्हें भी गहरी चोट आयी. धारदार हथियार से शाम का गले पर हमला किया गया था. पास के कमरे में सोए कुछ लोग जब उठकर आए तब उस व्यक्ति को भागते हुए देखा गया, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया. इलाज के लिए सीतामढ़ी निजी क्लीनिक में ले जाया गया. जहां से उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. मुजफ्फरपुर में ही अहियापुर थाने की पुलिस ने पत्नी कलावती देवी का फर्दबयान दर्ज किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >