Raxaul Deoghar Train: श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. रक्सौल-देवघर-रक्सौल (05545/05546) मेला स्पेशल का परिचालन सीतामढ़ी जंक्शन होकर किया जाएगा. इससे सीतामढ़ी और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं को देवघर जाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी.
ट्रेन समय-सारणी और परिचालन के दिन
रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक सप्ताह में तीन दिन (रविवार, मंगलवार और शुक्रवार) चलेगी.
- गाड़ी संख्या 05545 (रक्सौल-देवघर): रक्सौल से रात 12:30 बजे खुलेगी और उसी दिन शाम 5:05 बजे देवघर पहुंचेगी.
- गाड़ी संख्या 05546 (देवघर-रक्सौल): देवघर से शाम 6:05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी.
प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में सीतामढ़ी जंक्शन होकर गुजरेगी. मार्ग में इसका ठहराव सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, जमालपुर और भागलपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा. इससे उत्तर बिहार के कांवरियों को बाबा धाम यात्रा के लिए सीधी और सुगम ट्रेन सेवा मिल सकेगी.
ये भी पढ़ें: पीने के पानी की किल्लत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर किया प्रदर्शन, वाहनों की लगी लंबी कतार
