फाइनल में पहुंची सर्वर-11 की टीम, दूसरा सेमीफाइनल आज

प्रखंड क्षेत्र के मानिकचौक गांव स्थित महंत विजयानंद गिरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रथम सेमीफाइनल गुरुवार को खेला गया.

रुन्नीसैदपुर. प्रखंड क्षेत्र के मानिकचौक गांव स्थित महंत विजयानंद गिरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रथम सेमीफाइनल गुरुवार को खेला गया. मुख्य अतिथि व युवा जदयू जिलाध्यक्ष सुजीत झा, भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रिंस तिवारी व धनुषी पंचायत के मुखिया दिलीप पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया. प्रथम सेमीफाइनल मैच एमसीसी-11 मदारीपुर व सर्वर-11 सीतामढ़ी के बीच खेला गया. एमसीसी-11 मदारीपुर के कप्तान इफ्तियार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. एमसीसी-11 मदारीपुर की टीम ने निर्धारित ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाये. जवाब में खेलते हुए सर्वर- 11 सीतामढ़ी की टीम के खिलाड़ियों ने इस मैच को 12 ओवर में ही 6 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर गया. सर्वर-11 टीम के खिलाड़ी अंशु मिश्रा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्होंने मैच के दौरान तीन विकेट लिया व 40 रन बनाये. गाढ़ा थाना प्रभारी आत्मानंद कुमार व सुबोध कुमार ने खिलाड़ी अंशु मिश्रा को मैन ऑफ द मैच अवार्ड देकर सम्मानित किया. बताया गया कि दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को विक्की 11 और रामेश्वर 11 के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >