बेलसंड में अज्ञात अधेड़ के शव मिलने से सनसनी

नगर पंचायत के वार्ड एक स्थित जीरोमाइल से पूरब धान के खेत से पुलिस ने सोमवार को करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है.

बेलसंड. नगर पंचायत के वार्ड एक स्थित जीरोमाइल से पूरब धान के खेत से पुलिस ने सोमवार को करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. बताया गया कि मृतक गेरुआ रंग का कमीज व हाफ पैंट पहने हुआ है. मृतक के पॉकेट में चुलाई शराब की एक पॉलीथिन बरामद किया गया. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >