रीगा विधानसभा में सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित

रीगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ मध्य विद्यालय योगवाना रीगा में बैठक किया.

डुमरा. बिहार विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष व सहभागिता पूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम रिची पांडेय व एसपी अमित रंजन ने रीगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ मध्य विद्यालय योगवाना रीगा में बैठक किया. इस दौरान डीएम ने सेक्टर अधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ व निष्पक्ष निर्वाचन के आयोजन में सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका है. उन्होंने कहा कि पूरी निष्पक्षता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि अब निर्वाचन की तैयारी अंतिम क्षणों में है व सभी संबंधित पदाधिकारी पूरी प्रतिबद्धता एवं तत्परता के साथ निर्वाचन की प्रक्रिया में प्रभावी रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें. — बूथों का नियमित रूप से करे विजिट उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने सेक्टर से संबंधित मतदान केंद्रों का नियमित रूप से विजिट कर रूट का सत्यापन करे. साथ ही सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं. भेद्घ टोले एवं भेद्दता के कारणों को समझें, ताकि कम्युनिकेशन प्लान सही हो. सेक्टर अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एक यूनिट के रूप में कार्य करें व अपने बीएलओ से संपर्क में रहे. — बूथों पर आयोजित करे जागरूकता अभियान बैठक में उपस्थित जीविका के प्रतिनिधि एवं संबंधित सीडीपीओ को डीएम ने निर्देशित किया कि कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर सघन जागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करें, ताकि मतदान के प्रतिशत में वृद्धि हो सके. सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसके लिए बीडीओ, सीडीपीओ एवं जीविका से सहयोग लेना सुनिश्चित करें. — भयमुक्त निर्वाचन की दिशा में करे प्रभावी कार्य एसपी ने सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि भयमुक्त निर्वाचन आयोजन की दिशा में प्रभावी कार्य करें. इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शराब के आवाजाही पर पूर्ण नकेल कसे. सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखें. अफवाहों व गलत सूचना पर सख्त कारवाई करें. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें. — सेक्टर अधिकारियों को दिया गया निर्देश ▪︎ मतदान केंद्र के पहुंच मार्ग का भौतिक सत्यापन ▪︎ मतदान केंद्रों में न्यूनतम सुविधाएं ▪︎ मतदान केंद्र भवन की स्थिति ▪︎ पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था ▪︎ पेयजल, बिजली व शौचालय की जानकारी ▪︎ मतदान केन्द्रो पर शेड व रैंप की स्थिति ▪︎ भेद्घ टोले एवं भेद्दता के कारणों को समझना ▪︎ बेहतर कम्युनिकेशन प्लान तैयार करना — विधानसभावार बनाये गए डिस्पैच सेंटर विधानसभा डिस्पैच सेंटर रीगा : मध्य विद्यालय योगिवना रीगा बथनाहा : आचार्य ध्रुवासा कॉलेज कमलदह बथनाहा परिहार : श्री गांधी उच्च विद्यालय परिहार सुरसंड : सरयू उच्च विद्यालय सुरसंड बाजपट्टी : एसआरपी नोपानी उच्च विद्यालय बाजपट्टी सीतामढ़ी: एमपी हाइस्कूल डुमरा सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर : रामदौन उच्च विद्यालय रुन्नीसैदपुर बेलसंड : श्री गुरुशरण उच्च विद्यालय बेलसंड

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >