प्रेक्षक की मौजूदगी में ईवीएम का द्वितीय रैंडमाइजेशन

विधानसभा चुनाव में उपयोग किए जाने वाले ईवीएम के द्वितीय रैंडमाइजेशन का कार्य किया गया.

सीतामढ़ी. विधानसभा चुनाव में उपयोग किए जाने वाले ईवीएम के द्वितीय रैंडमाइजेशन का कार्य किया गया. गौरतलब है कि द्वितीय रैंडमाइजेशन निर्वाची पदाधिकारी द्वारा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों एवं प्रेक्षक की उपस्थिति में होता है. इस प्रक्रिया में प्रथम रैंडमाइजेशन के बाद विधानसभा वार उपलब्ध कराए गये ईवीएम को रैंडम रूप से मतदान केंद्रवार”””” आवंटित किया जाता है और मतदान केन्द्र आवंटन के बाद शेष बचे ईवीएम एवं वीवीपैट को सुरक्षित रख लिया जाता है. सुरक्षित मशीनों का उपयोग खराब मशीनों के रिप्लेसमेंट के रूप में किया जाता है. द्वितीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया आयोग के ईएमएस पोर्टल के माध्यम से की जाती है. इस संबंध में डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि द्वितीय रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के बाद मतदान केंद्रवार आवंटित ईवीएम की सूची व सुरक्षित ईवीएम की सूची सभी प्रतियोगी उम्मीदवारों के साथ साझा की गई. ये ईवीएम “मतदान दिवस ” पर संबंधित मतदान केंद्रों पर उपयोग में लाई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >