सुरसंड थाना का एएसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

पुपरी की एएसपी सह एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने मंगलवार को सुरसंड थाना का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निष्पादन और पारदर्शी पुलिसिंग के निर्देश दिए.

Sitamarhi News: पुपरी के एएसपी सह एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने मंगलवार की शाम सुरसंड थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की और उनकी प्रगति की जानकारी ली.

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान में तेजी लाने और लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जांच की गुणवत्ता बनाए रखते हुए सभी मामलों का निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से निपटारा किया जाए.

यह भी पढ़ें: फर्जी आधार कार्ड बनाने के कथित रैकेट का खुलासा, दुकान संचालक गिरफ्तार

पारदर्शी और संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर

सुनीता कुमारी ने पुलिस अधिकारियों को पारदर्शी, संवेदनशील और जनोन्मुख पुलिसिंग व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी. उन्होंने आम लोगों की शिकायतों का समय पर निष्पादन करने और विधि-व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >