शराब के नशे में पुलिसकर्मियों से हाथापायी, आरोपित गिरफ्तार

थाना में पदस्थापित पुअनि महेंद्र उरांव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सोनार गांव निवासी गरीब राम के पुत्र छोटन राम को आरोपित किया है.

रीगा. थाना में पदस्थापित पुअनि महेंद्र उरांव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सोनार गांव निवासी गरीब राम के पुत्र छोटन राम को आरोपित किया है. आवेदन में लिखा है कि सोनार बाजार चौक को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा था. उसी समय छोटन राम शराब के नशे में हो हंगामा कर रहा था. पुलिस बल को देखते ही शराब के नशे में और हंगामा करने लगा. साथ ही पुलिस जवानों के साथ हाथापायी पर उतर आया. साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने लगा. उसके बाद छोटन राम को थाना लाकर मेडिकल जांच कराया गया. शरीर में काफी मात्रा में अल्कोहल पाया गया. सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >