Sitamarhi News: मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के मॉल रोड पर वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 2165 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में एक स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है.
मौके से एक कथित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.
बाजपट्टी का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर निवासी मनोज पासवान के रूप में हुई है. वह भुदीलाल पासवान का पुत्र बताया गया है.
मद्य निषेध विभाग आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है.
मद्य निषेध थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
इस मामले में दारोगा सोनू राज के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पुलिस ने जब्त शराब और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है.
