Sitamarhi News: रून्नीसैदपुर. बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने अपनी छह सूत्री मांगों के समर्थन में बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान सेविका-सहायिकाओं ने बकाया मानदेय का भुगतान, नियमित एवं समयबद्ध मानदेय देने तथा मोबाइल रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगें उठायीं.
Runisaidpur News: बकाया मानदेय के अद्यतन भुगतान की मांग
धरना-प्रदर्शन के दौरान संघ की ओर से सेविका व सहायिका के बकाया मानदेय का अद्यतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गयी. साथ ही मानदेय के खंडित भुगतान की प्रक्रिया समाप्त कर नियमित और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठायी गयी.
मोबाइल रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने मोबाइल रिचार्ज की सुविधा या इसके लिए राशि अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभागीय कार्यों के लिए मोबाइल का उपयोग जरूरी है, इसलिए रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध करायी जानी चाहिए.
छह सूत्री मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष किरण कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सेविका और सहायिकाएं शामिल हुईं. उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठायी और संबंधित विभाग से मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की.
बड़ी संख्या में सेविका-सहायिका हुईं शामिल
धरना-प्रदर्शन में मंचला सिन्हा, रागिनी कुमारी, अनिता देवी, शहनाज खातून, संगीता कुमारी, पूनम कुमारी, नूतन देवी, जयंती कुमारी, रश्मि कुमारी, कविता, कृष्ण कुमारी, संजना, प्रमिला, प्रतिमा, रेखा, मीना, निभा, आशा, शशिकला कुमारी, उर्वशी कुमारी, रीना, अस्मिता कुमारी, रेणु देवी, रूबी कुमारी, रंजू देवी, रिंकू कुमारी, सुशीला देवी व अलीमुन निशा समेत अन्य सेविका व सहायिका शामिल रहीं.
यह भी पढ़ें:मां-बाप ने डेढ़ लाख में नवजात को बेचा, आशा कार्यकर्ता समेत पांच गिरफ्तार
