शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने सूचना के आधार पर सोमवार देर शाम योगिवाना गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

बथनाहा. थाने की पुलिस ने सूचना के आधार पर सोमवार देर शाम योगिवाना गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के उज्जैना गांव निवासी नुनुलाल देव के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पत्नी की हत्या मामले में आरोपित गिरफ्तार बथनाहा. सहियारा थाने की पुलिस ने सोमवार की रात धुमहा गांव में छापेमारी कर पत्नी की हत्या मामले में आरोपित विनोद राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वह गांव के किशुन राय का पुत्र है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को देर रात विनोद राय की पत्नी कविता कुमारी फांसी से लटकी बरामद की गयी थी. जिस मामले में मृतका कविता के मायके वालों ने पति विनोद राय को आरोपित करते हुए आवेदन दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >