अग्निशमन सेवा के 15 कर्मियों को रेडक्रॉस पुपरी ने किया सम्मानित

स्थानीय इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, उप जिला शाखा के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय अग्निशमन कार्यालय में अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

पुपरी. स्थानीय इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, उप जिला शाखा के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय अग्निशमन कार्यालय में अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अगलगी की घटनाओं में सराहनीय भूमिका निभाने वाले अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी पुरुषोत्तम, जवान राज कुमार, इमरान हुसैन, मनीष कुमार, माया कुमारी, काजल कुमारी, प्रकाश कुमार, पंकज कुमार समेत कुल 15 कर्मियों को रेडक्रॉस सदस्यों के द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, मिथिला पाग एवं मिष्ठान का पैकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया. शाखा के सचिव अतुल कुमार ने कहा कि सीमित संसाधन होने के बावजूद अग्निशमन कर्मी अपनी जान हथेली पर लेकर आग बुझाने का कार्य करते हैं. इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाये, कम होगी. अवसर पर रेडक्रॉस आजीवन सदस्य मो शाकीर हुसैन, मानस जालान, बुनियाद केंद्र प्रबंधक विनोद पासवान, दीपक कुमार, मिथिलेश कुमारी, प्रिया कपूर, अनुज कुमार झा, साकेत कुमार कर्ण, महंथ कुमार, राघवेंद्र प्रसाद, सोनू सिंह, अर्णव कुमार, मोहन पासवान व सुबोध राम समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >