नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है.

बेला. थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. विरोध करने पर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी. मामले को लेकर पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें सत्यपाल साह, विश्वनाथ साह, शंकर साह व संतोष साह को नामजद किया है. थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सतपाल साह को गिरफ्तार कर लिया है. घटना बीते 10 फरवरी की बताया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता गांव से दक्षिण स्थित अपने जलावन घर से खाना बनाने के लिए जलावन लेने गई थी. इसी बीच सत्यपाल वहां आ पहुंचा और पीड़िता को पकड़ कर जोर जबरदस्ती करने लगा. विरोध करने पर सत्यपाल ने पीड़िता के गर्दन पर चाकू लगा दिया तथा हत्या करने की धमकी देते हुए घर वालों को भी जाम से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. घर जाकर पीड़िता ने परिजनों से आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर आरोपी के घर पहुंचे. इसके बाद आरोपितों ने पीड़िता एवं उसके घर वालों के साथ गाली गलौज एवं मारपीट शुरू कर दी. शोर सुनकर बहुत से ग्रामीण जुट गए. ग्रामीणों के सामने सत्यपाल के परिवार वालों ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया. लेकिन बाद में शादी से मुकर गए. इसके बाद पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >