आज इन इलाकों में 4 घंटे नहीं रहेगी बिजली, मेंटेनेंस के कारण सप्लाई रहेगी बाधित

पुपरी में आज सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह शटडाउन पीपराढ़ी पावर सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवी बिजली लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण लिया गया है.

Pupri Power Cut: पुपरी पावर सब स्टेशन से पीपराढ़ी पावर सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवी बिजली लाइन पर शुक्रवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक तैयारियां करने की अपील की है.

इन फीडरों की बिजली रहेगी प्रभावित

विद्युत कार्यपालक अभियंता मो. नवील अंसारी के निर्देश पर कनीय अभियंता रवि भूषण ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण पीपराढ़ी पावर सब स्टेशन से संचालित निम्नलिखित 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी—

  • चोरौत 11 केवी फीडर
  • गंगटी 11 केवी फीडर
  • संढबारा 11 केवी फीडर
  • पीपराढ़ी 11 केवी फीडर
  • कंचनपुर एग्रीकल्चर 11 केवी फीडर
  • नरहा 11 केवी फीडर

इसके अलावा पुपरी पावर सब स्टेशन से संचालित चोरौत 11 केवी फीडर की बिजली आपूर्ति भी इसी अवधि में प्रभावित रहेगी.

विभाग ने सहयोग की अपील की

बिजली विभाग ने बताया कि यह शटडाउन आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के लिए लिया जा रहा है. कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित अवधि के दौरान बिजली बाधित रहने को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baidnath thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >