Punaura Dham: सीतामढ़ी से एक बड़ी और आस्था से जुड़ी खबर सामने आई है. मां सीता की जन्मस्थली माने जाने वाले पुनौरा धाम में अब भव्य मंदिर निर्माण का काम तेजी पकड़ने लगा है. लंबे इंतजार के बाद इस प्रोजेक्ट का पहला बड़ा कदम उठाया गया है. करीब 880 करोड़ रुपये की लागत से यहां मां सीता का विशाल मंदिर बनाया जाना है, साथ ही पूरे धाम को करीब 67 एकड़ जमीन पर विश्वस्तरीय तरीके से विकसित किया जाएगा. इस मेगा प्रोजेक्ट को अंजाम देने की जिम्मेदारी अहलुवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को दी गई है, जो राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण से भी जुड़ी रही है.
पहले पिलर का काम शुरू
बताया जा रहा है कि 14 जनवरी के बाद से निर्माण कार्य की प्रक्रिया को तेज किया गया. पहले चरण में करीब 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण, मापी और सीमांकन पूरा किया गया. इसके साथ ही मजदूरों और स्टाफ के रहने के लिए जरूरी सुविधाएं भी तैयार की गईं. अब मंदिर निर्माण की दिशा में अहम पड़ाव पार करते हुए पहले पिलर का काम शुरू कर दिया गया है. इसे पूरे प्रोजेक्ट की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है. स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह धाम न सिर्फ धार्मिक, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा.
खबर अपडेट की जा रही है…
