सीतामढ़ी: पुनौराधाम और बगही धाम की सुरक्षा की कमान अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के हाथों में

बिहार सरकार ने पुनौराधाम और बगही धाम सहित 11 प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस को सौंप दी है। अब श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुरक्षा।

Punaura Dham Security: बिहार सरकार ने राज्य की प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस अधिनियम, 2021 के तहत राज्य के 11 प्रमुख स्थलों को 'विनिर्दिष्ट प्रतिष्ठान' घोषित किया गया है. इनकी सुरक्षा की पूरी जवाबदेही अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) को सौंपी गई है. सरकार के विशेष सचिव क्षत्रनील सिंह द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

11 प्रमुख स्थलों में सीतामढ़ी के दो धार्मिक केंद्र शामिल

जारी अधिसूचना की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

  • सूची में माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम मंदिर और आस्था का प्रमुख केंद्र बगही धाम शामिल हैं.
  • इसके अलावा वैशाली का बुद्धा अवशेष स्तूप, सोनपुर का हरिहरनाथ मंदिर, गया का विष्णुपद मंदिर, पटना साहिब, महावीर मंदिर, राजगीर का विश्व शांति स्तूप, नालंदा-विक्रमशिला के खंडहर और शेरशाह का मकबरा शामिल हैं.
  • सुरक्षा बल की तैनाती से श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल मिलेगा और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी.

विशेष पुलिस को मिली तलाशी और गिरफ्तारी की शक्तियां

अधिसूचना के तहत इन स्थलों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष अधिकार दिए गए हैं:

  • हवलदार रैंक से ऊपर के विशेष सशस्त्र पुलिस अधिकारियों को धारा-7, 8 और 9 के तहत तलाशी व गिरफ्तारी का अधिकार मिला है.
  • अधिकारियों को बिना वारंट के किसी भी संदिग्ध स्थिति में तलाशी लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की शक्तियां दी गई हैं.

ये भी पढ़ें: सुरसंड: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित बाबा वाल्मीकेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ती है आस्था, गोकर्ण शिवलिंग की है खास महिमा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >