डीलर के घर से नकदी, जेवरात समेत लाखों की संपत्ति चोरी

प्रखंड क्षेत्र की हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 चैनपुरा गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा एक डीलर

पुपरी. प्रखंड क्षेत्र की हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 चैनपुरा गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा एक डीलर के घर से नकद व जेवरात सहित लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गयी. सोमवार को सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. जानकारी के अनुसार, डीलर आसनारायन राय के परिवार के लोग खाना खाकर सो गये. रात्रि करीब 2 बजे बाद घर के पीछे के दरवाजे से चोर घर में घुस गया. इसके बाद कमरों में घुस कर पुत्र संतोष कुमार के कमरा से आलमीरा आदि खोल कर सोने व चांदी का जेवर व 10 हजार रुपये नगद समेत लाखो रुपये का सामान चोरी कर लिया. चोरों ने घटना के समय विभिन्न चार कमरों में सो रहे परिजनों के कमरे का बाहर से कुंडी लगा दिया था. सुबह पांच बजे बाद दरवाजा बाहर से लगा देख सभी हल्ला करने लगे. बाद में आसपास के लोग पहुंच कर दरवाजा को खोला गया. जिसके बाद देखा कि चोरों ने सभी जेवर व नगद चोरी कर लिया है. घर से कुछ दूरी पर आम के बगीचा में जेवर का खाली डिब्बा व अन्य सामान पाया गया. घटना को लेकर आसनारायन राय ने पुलिस को आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >