नहीं रहे राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक

शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ. वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं.

रुन्नीसैदपुर. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व मंत्री, वर्तमान जिला कार्य समिति सदस्य सेवानिवृत शिक्षक रामाधार सिंह (84) का निधन शुक्रवार की रात उनके पैतृक आवास प्रखंड क्षेत्र के गयघट गांव में हो गया. शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ. वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके निधन की जानकारी मिलते ही प्रखंड क्षेत्र के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी. शोक संवेदना व्यक्त करते स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि रामाधार बाबू शिक्षा जगत के एक मजबूत स्तंभ थे. उनके निधन से शिक्षा के क्षेत्र में जो अपूरणीय क्षति हुई है. प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल मंत्री कौशल किशोर सिंह ने कहा कि वे एक अभिभावक खो दिये है. शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रभारी बीईओ अर्चना कुमारी, सेवानिवृत शिक्षक सह पूर्व पंसस राधारमण मेहता, मवि माधोपुर चौधरी की प्रधानाध्यापक कुमारी निर्मला, पूर्व पंसस डाॅली देवी, जदयू के जिला महासचिव सुदेश कुमार शाही, प्रखंड अध्यक्ष प्रहलाद महतो, पार्टी नेता कुमुद रंजन, भोला मंडल, राम विनय राम, वासुदेव शर्मा, संजय कुमार सिंह, अनुराग कुमार, भाजपा रून्नीसैदपुर दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष दिलीप कुमार, उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, गाढ़ा मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, कोआही मंडल अध्यक्ष कामेश्वर राय, पार्टी नेता उदय शंकर सिंह व मनोज कुमार सिंह समेत अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >