रुन्नीसैदपुर ग्रिड में मेंटेनेंस आज, बोखड़ा और नानपुर उपकेंद्रों की बिजली रहेगी बाधित

रुन्नीसैदपुर क्षेत्र में सोमवार को पावर ग्रिड मेंटेनेंस के कारण बोखड़ा और नानपुर बिजली उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से तैयारी के लिए कहा है।

Sitamarhi News: प्रखंड क्षेत्र के रुन्नीसैदपुर पावर ग्रिड में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण सोमवार को बोखड़ा और नानपुर 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से होने वाली बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित रहेगी.

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक तैयारी करने की अपील की है.

इन समयों पर नहीं रहेगी बिजली

बिजली विभाग के अनुसार,

  • 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, बोखड़ा से सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
  • 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र, नानपुर से दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी.

मेंटेनेंस कार्य के कारण लिया गया निर्णय

कार्यपालक अभियंता, संचरण अवर प्रमंडल, रुन्नीसैदपुर सोनिका कुमारी ने बताया कि पावर ग्रिड में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते यह अस्थायी बिजली कटौती की जा रही है.

उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tusheem kumar

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >